25 जून, 1975 देश के इतिहास का एक काला दिवस
Main Photo Section
Main Content Section
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि 25 जून, 1975, देश के इतिहास में एक काला दिवस के रूप में जाना जाता है। तत्कालीन प्रधान मंत्री श्रीमती इन्दीरा गांधी जी ने देश में आपातकाल लगा कर हज़ारों/लाखों लोगों को जेल में डालने का काम किया था।
उन्होंने कहा कि आज उस आपातकाल के 50 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं। जिसके उपलक्ष्य में शिमला के पीटरहॉफ में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से केन्द्रीय संसदीय कार्य एवं अल्पसंख्यक मंत्री, श्री किरण रिजिजू जी शिमला पधारे हैं। उन्होंने दीप प्रज्वलित करके इस कार्यक्रम को आरम्भ किया और अपने संबोधन से उपस्थित सभी लोगों को अनुग्रहित किया।
इस कार्यक्रम में माननीय पूर्व मुख्य मंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष श्री जय राम ठाकुर, माननीय सांसद (लोकसभा) श्री सुरेश कश्यप, नाहन से संबंध रखने वाले महान गायक कलाकार श्री मोहित चौहान जी और सैंकड़ों लोगों एवं युवाओं ने भाग लिया।


































































