3.50 करोड़ लागत की चास्सी सड़क के सुधारीकरण कार्य का लोकार्पण

Main Photo Section

Main Content Section

विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि सुरला-चास्सी क्षेत्र में सड़कों के विस्तारीकरण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। जहां हम नई सड़कों के निर्माण पर आगे बढ़ रहे हैं, वहीं पुरानी सड़कों के सुधारीकरण पर भी बल दिया जा रहा है..!

डा. राजीव बिन्दल ने गुरूवार को सुरला क्षेत्र के प्रवास के दौरान चास्सी सड़क के सुधारीकरण कार्य का लोकार्पण किया। 3.50 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली अपर सुरला-आमटा-खटाना सड़क की स्वीकृति प्रदेश सरकार ने जारी कर दी है जिस के लिए ईलाका वासियों को बधाई हैं। इसके अलावा करीब एक करोड़ की लागत से अन्य सड़कों  का निर्माण कार्य भी आरम्भ हो रहा है। जहाँ पूरी पंचायत को गिरी के पानी से जोड़ा जा रहा है वहीं गाँव तारापुर  में पानी की स्कीम को उन्नत करने के लिए 40 लाख व्यय किया जायेगा।

Gallery Section

Recent Posts

Scroll to Top