‘4 लाख स्वास्थ्य स्वयं सेवक, देश के 2 लाख गांवों में होंगे तैनात’’
Main Photo Section
Main Content Section
भारतीय जनता पार्टी द्वारा देश के 2,00000 गांवों में 4,00000 स्वास्थ्य स्वयं सेवकों की तैनाती की जाएगी यह तैनाती संगठन द्वारा स्वास्थ्य स्वंय सेवक अभियान के तहत होगी। तैनात होने वाली सभी स्वास्थ्य स्वयं सेवक अपने-अपने गांव के स्वास्थ्य प्रहरी के तौर पर कार्य करेंगे।
* मंगलवार को हमने दिल्ली स्थित केन्द्रीय भाजपा कार्यालय में राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयं सेवक अभियान के सम्बन्ध में बैठक में भाग लिया और स्वास्थ्य स्वयं सेवक प्रशिक्षण के लिए प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारी की देख रेख भी की।
* दो लाख गांवों में तैनाती से पूर्व इन चार लाख स्वयंसेवकों को भाजपा द्वारा राष्ट्रीय स्तर से मण्डल स्तर तक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। कोरोना की संभावित तीसरी लहर जिसके बारे में स्वास्थ्य विशेषज्ञ लगातार चिंता जाहिर कर चुके हैं, के प्रति जागरूकता एवं बचाव के लिए भाजपा संगठन द्वारा अग्रिम तैयारी की जा रही है।
* दरअसल, भाजपा कोरोना की ‘‘थर्ड वेव‘‘ की संभावना के दृष्टिगत ऐसे स्वास्थ्य स्वंय सेवकों को तैयार करने में जुटी है जो अपने-अपने गांव में सुरक्षा कवच बनकर कार्य करेंगे। ये स्वाथ्य स्वयं सेवक गांव के प्रहरी बनकर कोरोना से बचाव के तरीके जन-जन तक पहुंचाएंगे।
* स्वास्थ्य स्वयं सेवक घर-घर जाकर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा दी जा रही मुफत वैकिसीन लगवाएंगे और कोई व्यक्ति यदि बीमार होगा तो उसकी मदद करेंगे, उसे डाक्टर से मिलवाएगें और जरूरत हुई तो अस्पताल पहुंचाने में सहयोग एवं सहायता करेंगे।
* इस प्रकार, भाजपा के 4 लाख स्वास्थ्य स्वयं सेवकों की फौज गांव-गांव में जाकर सेवा की अलख जगाएंगे।
* हम सबका प्रयास है, दुनिया का सबसे बड़ा कोविड वैक्सिनेशन अभियान जो कि श्री नरेन्द्र भाई मोदी जी द्वारा देश में चलाया जा रहा है, इसका लाभ हर व्यक्ति को मिले। हम सबको मिलकर यह सुनिश्चित करना है।
-डा. राजीव बिन्दल
Gallery Section






























































