6 करोड़ रुपये लागत के विभिन्न विकास कार्य जन समर्पित

Main Photo Section

WhatsApp Image 2026-03-17 at 11.37.48 (5)

Main Content Section

आज बुधवार को नाहन विधानसभा क्षेत्र की  दूरदराज पंचायत मात्तर के प्रवास पर रहा। एक दिवसीय प्रवास के दौरान  करीब 6 करोड़ रुपये लागत के विभिन्न विकास कार्य जन समर्पित  किये।

  * नाहन विधानसभा क्षेत्र के दूर दराज क्षेत्र माने जाने वाले मात्तर पंचायत के तहत 4.65 करोड़ रुपये की लागत से शंभुवाला-मात्तर-भेड़ों सड़क के उन्नयन के कार्य का लोकार्पण किया। 

  * शंभुवाला-मात्तर-भेड़ों सड़क इस दुर्गम क्षेत्र की लाईफ लाईन की तरह है क्योंकि यह इस क्षेत्र के सबसे महत्वपूर्ण और इकलौती सड़क है।

  * हमने करीब 36 लाख रुपये की लागत से ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थल ‘‘सरस्वती नदी के उदगम स्थल’’ से माता मंतरा देवी मंदिर तक पैदल मार्ग का शिलान्यास भी किया। साथ ही 61 लाख रुपये की लागत से मात्तर वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के नये भवन का शिलान्यास भी किया।

  * हमारा नाहन विधानसभा क्षेत्र वर्तमान में सेवा और विकास का एक माॅडल विधानसभा क्षेत्र बन कर उभर रहा है।

  * मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर  जी के नेतृत्व में जहां भाजपा सरकार लगातार समाज के जरूरतमंद, निर्धन लोगों की सेवा में जुटी हैं वहीं सड़क, पुल, पेयजल, स्वास्थ्य एवं शिक्षा सुविधाओं के क्षेत्र में ऐतिहासिक और रिकार्ड स्तर पर कार्य हुए हैं  जिनकी पहले कभी कल्पना भी नहीं की जा सकती थी।

  * हमने नाहन विधानसभा क्षेत्र की जनता के आहवान पर पूर्व सरकार के शासन में सड़कों के निर्माण के लिए, पुलों के निर्माण के लिए लंबा संघर्ष किया, भूख हड़तालें की, पद यात्राएं की जिसके परिणाम स्वरूप आज भाजपा सरकार में यह विकास के कार्य आगे बढ़ते दिखाई दे रहे हैं, हमें अभी विकास के मार्ग पर बहुत आगे जाना है।

-डा. राजीव बिन्दल

Gallery Section

Recent Posts

Scroll to Top