75 सालों में सड़क से जुड़ेगा गुमटी का चार बास क्षेत्र

Main Photo Section

WhatsApp Image 2026-03-19 at 13.56.17 (3)

Main Content Section

डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि  मुझे, नाहन विधानसभा  के पालियो क्षेत्र के सभी ग्रामीणो को यह बताते हुए सुखद अनुभूति हो रही है कि पालियो पंचायत का हमारा-गुमटी-चार बास क्षेत्र सड़क सेवा से जुड़ने की दिशा में अग्रसर हो गया है।

* आज शनिवार को हमने पालियो पंचायत में पालियो बस स्टैंड से-भोगपुर-सिंबलवाला वाया गुमटी-चास बास सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।

* पालियो पंचायत के गुमटी क्षेत्र (चार बास) के हमारे ग्रामीण लोग पिछले 75 सालों में सडक सुविधा से महरूम हैं और अब यह चारों गांव सड़कों के साथ जुडेंगे। इस क्षेत्र में नदी-नाले, कच्चे पहाड़ लोगों के जीवन को दुखदाई बनाए हुए हैं।

*  चार किलोमीटर लंबी इस सडक में 31 स्थानों पर छोटी पुलिया और 6 स्थानों पर कवलर्ट लगाए जाएंगे। इस सड़क के बनने के बाद 75 साल में पहली बार इस क्षेत्र की सूरत-ए-हाल बदल जाएगी।

* हम पालियो पंचायत में पेयजल योजना को बेहतर करने के दृष्टिगत 1.32 करोड़ रुपये खर्च कर रहे हैं, जिसमें पेयजल स्रा्रेत को विकसित करने के अलावा सप्लाई नेटवर्क को दुरूस्त किया जाएगा।

* इस प्रकार पालियो क्षेत्र में आवागमन और पेयजल आपूर्ति की दृष्टि से माकूल सुधार करने का एक महत्वपूर्ण कार्य शुरू किया गया है।

* आज पालियो पंचायत प्रवास के दौरान गुमटी, भोगपुर, सिंबलवाला, अधेरी, पालियो, कुंडला में जनता द्वारा किए गए स्वागत और अभिनंदन के लिए जनता-जनार्दन का हार्दिक आभार।

* नाहन क्षेत्र में हो रहे अभूतपूर्व विकास कार्यों के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नडडा जी और मुख्यमंत्री श्री जय राम ठाकुर जी का कोटि-कोटि आभार।

Gallery Section

Recent Posts

Scroll to Top