आपदा प्रभावित परिवारों से मिलने के बाद मन व्यथित है...
Main Photo Section
Main Content Section
आज आपदा प्रभावित अगड़ीवाला गांव के पीड़ित परिवारों से मिलने के बाद मन बहुत ही व्यथित। आपदा ने अगड़ीवाला गांव के दर्जनों लोगों को बेघर कर दिया।
* जिन गरीब परिवारों ने अपनी गाढ़ी मेहनत की कमाई से तिनका तिनका जोड़कर अपना आशियाना बनाया था, आपदा ने वह सब बर्बाद कर दिया। पीड़ित परिवार स्कूल व अन्य स्थानों पर शरण लेना पड़ा।
* प्रभावित परिवार अत्यंत दुखी और कष्ट में है, अपने घर एवं अपनी भूमि खोने के कारण उनके मन में वेदना और गहरी पीड़ा है।
* हमने आपदा प्रभावितों का दुख साँझा किया। भाजपा परिवार दुख की घड़ी में उनके साथ खड़ा है।
* उल्लेखनीय है कि गत 17 अगस्त की मध्य रात्रि और 18 अगस्त की प्रातःकालीन मूसलाधार बारिश के कारण नाहन विधानसभा क्षेत्र के मातर पंचायत के अगड़ीवाला गांव में भारी तबाही हुई है।
* इस आपदा में गरीब परिवारों 8 घर पूरी तरह ध्वस्त हो गए और 13 परिवारों के घर गिरने की कगार पर पहुंच गए। इन 8 घरों में एक घर नलका गांव का है और 7 घर अगड़ीवाला के हैं। अन्य 13 घर अगड़ीवाला की अनुसूचित बस्ती के हैं जो गिरने की कगार पर पहुंच गए हैं, इन्हें भी भारी खतरा है।
* 3 गरीबों परिवारों की लगभग सारी जमीन बह गई है और 36 लोग घर छोड़कर हरिपुर खोल की वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में रहने को मजबूर हुए।
झील गांव में भी घरों के ऊपर का पहाड़ धंस रहा है, घरों को खतरा हो गया है।
* प्रशासन ने जो राहत प्रभावितों को दी है वह अत्यंत मामूली और नाकाफी है।
* हम सरकार और प्रशासन से मांग करते हैं कि सभी परिवारों को 7 लाख रूपये प्रति परिवार की मदद दी जाये और अन्य सहयोग भी दिया जाये।
* जिन परिवारों जमीने चली गई, उनको सरकारी भूमि दी जाये।
-डा. राजीव बिन्दल





































































