एक सुखद अनुभूति : जनसंघ के समय से पार्टी का कार्य करने वाले 145 वरिष्ठ नागरिक एवं भाई- बहन सम्मानित
Main Photo Section
Main Content Section
विवार को अर्की के चंडी कशलोग में जनसंघ के समय से पार्टी का कार्य करने वाले 145 वरिष्ठ नागरिकों, भाईयों, बहनों को सम्मानित करते हुए एक सुखद अनुभूति हो रही है।
अर्की विधानसभा क्षेत्र के भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान समारोह चण्डी-कशलोग में आयोजित हुआ जिसमें हमें बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करने का सुअवसर प्राप्त हुआ।
सम्मान समारोह में भारतीय जनसंघ के संस्थापक डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पं. दीनदयाल उपाध्याय जी को स्मरण करते हुए वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के योगदान की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई। कठिन परिस्थितियों में पार्टी का झण्डा बुलंद करने के लिए उनका धन्यवाद भी किया गया।
समारोह में नरेन्द्र भाई मोदी सरकार द्वारा देश को दुनिया में अग्रिम पंक्ति पर लाकर खड़ा करने के लिए उनका आभार प्रकट किया गया।
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष सोलन रतन सिंह पाल, पूर्व विधायक गोविन्द राम शर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजू ठाकुर, ओ.पी. गांधी, मण्डल अध्यक्ष राकेश ठाकुर, रीना भारद्वाज, वरिष्ठ नेत्री आशा परिहार, प्रतिभा कंवर व सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। (28 अक्टूबर 2025)


































































