एक सुखद अनुभूति: तीन करोड़ की लागत से सुरला से आमटा सड़क का उदघाटन

3 करोड़ की लागत से सुरला से आमटा सड़क उदघाटन के साथ ही इस सड़क पर बस का संचालन भी प्रारम्भ हुआ ।

Main Photo Section

Main Content Section

डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि आज हमें एक सुखद अनुभूति हो रही है। 3 करोड़ की लागत से सुरला से आमटा सड़क का उदघाटन के साथ ही इस सड़क पर बस का संचालन भी प्रारम्भ हुआ है।
उन्होंने कहा कि अमटा की सड़क का निर्माण होना किसी करिश्मे से कम नहीं है। थोड़े से समय में सडक बना कर उस पर बस चला देना केवल और केवल बीजेपी ही कर सकती है।
डॉ. बिंदल ने कहा कि हम अभारी हैं मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर जी के जिनके नेतृत्व में हम नाहन क्षेत्र में विकास और सेवा के कार्यों को लेकर निरंतर आगे बढ़ रहे हैं।
डॉ. बिंदल ने सुरला आमटा सड़क के उदघाटन की सब क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई दी है।
(02 अक्टूबर 2022)

Gallery Section

Recent Posts

Scroll to Top