कालाआम उप तहसील व पटवार सर्किल बंद करने के विरोध में हस्ताक्षर अभियान

Main Photo Section

Main Content Section

कालाआम पंचायत में भाजपा मंडल नाहन के सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने माननीय डॉ .श्री राजीव बिंदल जी व भाजपा जिला अध्यक्ष श्री विनय कुमार गुप्ता जी की अगुवाई में कांग्रेस की जनविरोधी नीतियों के चलते हस्ताक्षर अभियान में भाग लिया।

भाजपा सरकार ने जनता की मांग पर जनता की सुविधा के लिए पांच पटवार सर्कल व एक उप तहसील और पी.एच.सी. त्रिलोकपुर खोली थी उन सभी को कांग्रेस ने बंद कर दिया है।

डा. राजीव बिंदल ने कार्यकर्ताओं से बातचीत में कहा है कि यदि कांग्रेस सरकार ने जल्द इन बंद किये गए कार्यालयों को दोबारा से नहीं खोला तो, भारतीय जनता पार्टी बहुत जल्द जिला स्तर पर विरोध प्रदर्शन करेगी और अगर फिर भी कांग्रेस सरकार नहीं मानी तो शिमला में कार्यकर्ताओं सहित भारी संख्या में पहुँच कर धरना प्रदर्शन किया जायेगा।

Gallery Section

Recent Posts

Scroll to Top