गिरी नदी में फंसे 5 प्रवासी मजदूरों को सेना के चौपर से रेस्क्यू किया
Main Photo Section
Main Content Section
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल ने बताया कि सिरमौर जिला के राजबन क्षेत्र में गिरी नदी के बीचों बीच 5 प्रवासी मजदूर पिछले 3 दिन से टापू में फंसे हुए थे। लगातार उन्हें बाहर निकालने का प्रयास हुआ पर कामयाबी नहीं मिली।
उन्होंने कहा कि आज दोबारा से दो प्रकार के प्रयास हुए। एन0डी0आर0एफ0 की टीम ने अपना प्रयास शुरू किया और डिफेंस ने बाई एयर लिफ्टिंग का प्रयास शुरू किया। राफ्ट लेकर नदी पार करके एन0डी0आर0एफ0 के लोग टापू पर पहुंचे। इसी मध्य डिफेंस के चौपर ने पांचो प्रवासियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
इस मौके पर मैं स्वयं, पूर्व मंत्री एवं विधायक सुखराम चौधरी, पूर्व विधायक एवं प्रदेश प्रवक्ता बलदेव तोमर, बी0डी0सी0 चेयरमैन हितेन्द्र, पूर्व प्रधान एवं मण्डल उपाध्यक्ष बृजेश गोयल आदि अनेक लोग इस बचाव कार्य के समय लगातार प्रशासन के साथ खड़े रहे और एन0डी0आर0एफ0 टीम का हौंसला बढ़ाते रहे।
































































