जयराम ठाकुर सरकार में नाहन विधानसभा क्षेत्र अग्रणी विधानसभा

Main Photo Section

Main Content Section

हमें खुशी है कि, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सरकार के कार्यकाल में नाहन विधानसभा क्षेत्र प्रदेश का अग्रणी विधानसभा क्षेत्र बनने की ओर अग्रसर है।

★ हमारे नाहन क्षेत्र में सड़क, पुल, पेयजल, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में अभूतपूर्व और ऐतिहासिक कार्य हो रहे हैं।

★हम नाहन क्षेत्र की जनता जर्नादन की सेवा में बिना थके, बिना रूके, निरंतर कार्य कर रहे हैं। आज कालाअम्ब, सैनवाला, सतीवाला, मात्तर और रामपुर-भारापुर पंचायत के प्रवास के दौरान कई विकास योजनाओं का उदघाटन और शिलान्यास किया।

★ प्रवास के दौरान हमने 30 लाख रुपये की लागत से कालाअम्ब में निर्मित लोकभवन का उदघाटन किया। नव सृजित पटवार सर्कल सैनवाला के उदघाटन के साथ ही सैनवाला में सामुदायिक भवन का उदघाटन भी किया।

★ 85.26 लाख रुपये की लागत से सैनवाला आम वाला पेयजल योजना तथा 6 करोड़ रुपये की लागत से कालाअम्ब-त्रिलोकपुर सड़क के सुधारीकरण कार्य का शिलान्यास भी किया।

★ नाहन क्षेत्र की दूरदराज मात्तर पंचायत के संभालका में नई वैटनरी डिस्पैंसरी का उदघाटन किया। साथ ही नव स्तरोन्न्त उच्च पाठशाला नलका का उदघाटन भी किया।

★ 4.57 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले सतीवाला सिंचाई योजना का शिलान्यास किया।

★ धौलाकुंआ-रामपुर भारापुर में नव स्तरोन्नत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का उदघाटन किया।

-डा. राजीव बिन्दल

Gallery Section

Recent Posts

Scroll to Top