डा. बिन्दल ने कालाआम उप-तहीसल का उदघाटन किया
डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि आज एक सुखद अनुभूति हो रही है। आज हमने काला-आम में नव सृजित उप-तहसील का उदघाटन किया। इसके साथ ही कालाआम (जोहड़ों) तथा नागल सुकेती में पटवार सर्कल का उदघाटन भी किया।
Main Photo Section
Main Content Section
डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि आज एक सुखद अनुभूति हो रही है। आज हमने काला-आम में नव सृजित उप-तहसील का उदघाटन किया। इसके साथ ही कालाआम (जोहड़ों) तथा नागल सुकेती में पटवार सर्कल का उदघाटन भी किया।
★ हम लंबे समय से औद्योगिक क्षेत्र कालाआम में उप-तहसील खोलने का प्रयास कर रहे थे जोकि मुख्यमंत्री श्री जय राम ठाकुर के आशीर्वाद से अब फलीभूत हुआ है।
नाहन विधानसभा का कालाआम क्षेत्र हिमाचल के सबसे पुराने औद्योगिक क्षेत्र में शुमार है। पूर्व में कांग्रेस सरकारों में यह क्षेत्र सड़क, पुल, पेयजल और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित रहा है, पर अब सब कुछ बदल रहा है।
★ कालाआम पंचायत के अपने प्रवास के दौरान आज हमने विभिन्न विकास कार्यों के 10.10 करोड़ रुपये के उदघाटन और 10.70 करोड़ों रुपये के शिलान्यास किए।
★ हमने 2.70 करोड़ रुपये की लागत से मोगीनंद पेयजल योजना का उदघाटन किया। कालाअम्ब पंचायत में आठ करोड़ रुपये की लागत की विभिन्न सड़कों के उदघाटन तथा सात करोड़ रुपये की विभिन्न सड़कों के शिलान्यास भी किये।
★ इसमें तीन करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली त्रिलोकपुर रोड से मेनथप्पल-जाटांवाला होते हुए एन.एच.-7 सड़क भी शामिल है।
★ मुझे आप सबको यह बताते हुए प्रसन्नता हो रही है कि हमने कालाअम्ब पंचायत में पेयजल पहुंचाने में 13 करोड़ 75 लाख रुपये व्यय किए हैं।
★ मेनथप्पल, नागल, सुकेती, आदि की सिंचाई योजनाओं के इम्प्रूवमेंट पर भी लगभग दो करोड़ रुपये व्यय किए गए हैं।
★ करोड़ों रुपये के विकास कार्यों के लिए पंचायत और क्षेत्रवासियों को बहुत-बहुत बधाई।










































































