डा. बिन्दल ने किया जुडडा का जोहड़-कोटड़ी सड़क निर्माण कार्य का शुभारम्भ

डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि आज रविवार का दिन है। पिछले कई दिनों से इंद्रदेव जमकर बरस रहे हैं, चारों ओर पानी-पानी हो रहा है। इसी झमाझम बारिश के बीच आज जुडडा का जोहड़-कोटड़ी सड़क निर्माण कार्य का शुभारम्भ करते हुए हमें प्रसन्नता की अनुभूति और आत्म संतुष्टि हो रही है। 

Main Photo Section

Main Content Section

डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि आज रविवार का दिन है। पिछले कई दिनों से इंद्रदेव जमकर बरस रहे हैं, चारों ओर पानी-पानी हो रहा है। इसी झमाझम बारिश के बीच आज जुडडा का जोहड़-कोटड़ी सड़क निर्माण कार्य का शुभारम्भ करते हुए हमें प्रसन्नता की अनुभूति और आत्म संतुष्टि हो रही है। 

नाहन से सटे नाहन पंचायत का यह छोटा-सा गांव है जो पूर्व की सरकारों के कार्यकाल में लंबे समय तक मूलभूत सुविधाओं से वंचित रहा। 

हमने कोटड़ी गांव के लिए गिरी पेयजल योजना का पानी पहुंचाया, यहां के माध्यमिक स्कूल को स्तरोन्नत किया गया, यहां के रास्ते बनवाये, पुलिया बनवाई और आज यहां पर सड़क निर्माण कार्य का शुभारम्भ किया। 

भारी वर्षा के बीच हुए इस सड़क के शिलान्यास के अवसर पर गांव वासियों की खुशी का ठिकाना नहीं था, उनकी आंखों में खुशी के आंसु थे। 

वर्ष 2017 में प्रदेश में भाजपा सरकार बनते ही हमने इस सड़क के लिये प्रयास आरम्भ कर दिए। हमने कोटड़ी की सडक़ के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में 3.50 करोड़ रुपये स्वीकृत करवाये, किन्तु लंबे समय तक फारेस्ट क्लीयरेंस न मिलने के कारण यह परियोजना अधर में लटक गई।

किन्तु हमने हार नहीं मानी, हमने नाहन से लेकर दिल्ली, देहरादून और शिमला तक इस सड़क की फॉरेस्ट क्लीयरेंस के लिए अथक प्रयास किये और अंत में हमारे प्रयास फलीभूत हुए और हमें फॉरेस्ट क्लीयरेंस मिली। 

फॉरेस्ट क्लीयरेंस मिलने के बाद आज हमने इस सड़क का निर्माण कार्य प्रारम्भ किया। हम उम्मीद करते हैं कि जल्द ही हमारे इस गांव के लोगों को सड़क सुविधा मिलेगी।

आप सबका स्नेह, सहयोग और आशीर्वाद, ही मेरी ऊर्जा है, मेरी ताकत है।

Gallery Section

Recent Posts

Scroll to Top