डॉ. बिंदल ने नाहन के वार्ड नंबर-11 स्थित संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी मंदिर में गत सांय माथा टेककर गुरु जी का पावन आशीर्वाद लिया

डॉ. बिंदल ने मंदिर सभा और क्षेत्र के सम्मानित सदस्यों के साथ 3 अगस्त को नाहन पहुँचने वाली पवित्र कलश यात्रा की तैयारियों एवं आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की।

Main Photo Section

Main Content Section

  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने नाहन के वार्ड नंबर-11 स्थित संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी मंदिर में गत सांय माथा टेककर गुरु जी का पावन आशीर्वाद लिया।
  डॉ. बिंदल ने मंदिर सभा और क्षेत्र के सम्मानित सदस्यों के साथ 3 अगस्त को नाहन पहुँचने वाली पवित्र कलश यात्रा की तैयारियों एवं आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की।
  उन्होंने कहा कि संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश उत्सव के पावन अवसर पर गुरु जी की जन्मस्थली काशी की पवित्र मिट्टी से भरे हजारों कलश देशभर के लिए रवाना किए गए हैं।
  3 अगस्त को यह पवित्र कलश यात्रा सिरमौर जिला के माजरा क्षेत्र के सैनवाला एवं नाहन पहुँचेगी।
मेरा सभी श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों से विनम्र निवेदन है कि इस पावन कलश यात्रा का हिस्सा बनें, गुरु जी का आशीर्वाद प्राप्त करें और इस पुण्य कार्य के भागीदार बनें।

Gallery Section

Recent Posts

Scroll to Top