डॉ. राजीव बिंदल ने रामपुर सड़क की जर्जर हालत को लेकर अधीक्षण अभियंता से की भेंट

डॉ. बिंदल ने कहा -“जनता की समस्याओं का समाधान हमारी प्राथमिकता है। हम क्षेत्र के लोगों की आवाज़ को हर मंच पर मजबूती से उठाते रहेंगे और सड़क निर्माण होने तक संघर्ष जारी रहेगा..!”

Main Photo Section

Main Content Section

  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने आज नाहन विधानसभा क्षेत्र के धौला कुआँ क्षेत्र में रामपुर से पॉलिटेक्निक कॉलेज तक सड़क की अत्यंत जर्जर एवं बदहाल स्थिति को लेकर स्थानीय लोगों के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता से उनके कार्यालय में विस्तृत चर्चा की।
  इस सड़क की खराब हालत के कारण प्रतिदिन क्षेत्र के लोगों, विद्यार्थियों, कर्मचारियों, किसानों तथा वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
  सड़क पर बने गड्ढों और उखड़ी हुई सतह के कारण दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। बरसात के मौसम में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है, जिससे आम जनता का आवागमन प्रभावित होता है।
  यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि पिछले तीन वर्षों से क्षेत्र की जनता इस समस्या से जूझ रही है, लेकिन संबंधित विभाग और सरकार ने आज तक इसका स्थायी समाधान नहीं किया। अनेक बार मांग उठाने के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है।
  प्रतिनिधिमंडल ने लोक निर्माण विभाग से आग्रह किया कि जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए इस सड़क का तत्काल सुधार किया जाये ताकि क्षेत्र की जनता को राहत मिल सके।
  क्षेत्रवासियों ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि शीघ्र प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई, तो उन्हें अपने लोकतांत्रिक अधिकारों का प्रयोग करते हुए जन आंदोलन शुरू करने के लिए विवश होना पड़ेगा।
  डॉ. बिंदल ने कहा -“जनता की समस्याओं का समाधान हमारी प्राथमिकता है। हम क्षेत्र के लोगों की आवाज़ को हर मंच पर मजबूती से उठाते रहेंगे और सड़क निर्माण होने तक संघर्ष जारी रहेगा..!”

Gallery Section

Recent Posts

Scroll to Top