Loading Title...
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने रविवार को कांगड़ा जिला के देहरा में आयोजित राज्य स्तरीय भाजपा पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ अभ्यास वर्ग में भाग लिया।
पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद श्री अनुराग ठाकुर जी की गरिमामयी उपस्थिति कार्यक्रम में रही।
Main Photo Section
Main Content Section
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने रविवार को कांगड़ा जिला के देहरा में आयोजित राज्य स्तरीय भाजपा पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ अभ्यास वर्ग में भाग लिया।
पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद श्री अनुराग ठाकुर जी की गरिमामयी उपस्थिति कार्यक्रम में रही।
डॉ. बिंदल ने बताया कि अभ्यास वर्ग में विभिन्न संगठनात्मक विषयों सहित प्रदेश स्तरीय मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।
उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस सरकार की जन विरोधी नीतियों और कार्यप्रणाली से पूर्व और वर्तमान कर्मचारी वर्ग सहित प्रदेश का हर वर्ग दुखी है और कांग्रेस सरकार से छुटकारा पाना चाहता है।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री श्री रविंदर रवि, कर्मचारी प्रकोष्ठ प्रभारी श्री पुरुषोत्तम गुलेरिया, कर्मचारी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्री घनश्याम शर्मा, प्रकोष्ठ के अन्य पदाधिकारी एवं भाजपा पदाधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।
डॉ. बिंदल ने शानदार कार्यक्रम के आयोजन के लिए पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ को बधाई देते हुए कार्यक्रम अवसर पर किये गए स्वागत अभिनंदन के लिए आप सबका हृदय से आभार जताया है।





































































