नाहन में 100 विद्यार्थियों को लैपटॉप का वितरण
Main Photo Section
Main Content Section
डा. राजीव बिन्दल ने डाईट नाहन में आयोजित एक कार्यक्रम में नाहन विधानसभा के 100 विद्यार्थियों को प्रदेश सरकार की श्रीनिवास रामानुज स्टूडेंट डिजिटल योजना के तहत लैपटॉप का वितरण किया।
★ इस कार्यक्रम में प्रदेश स्तर पर मुख्यमंत्री श्री जय राम ठाकुर वर्चुअल माध्यम से जुड़े।
★ प्रदेश की जयराम ठाकुर सरकार प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य कर रही है। वर्तमान सरकार के कार्यकाल में जहां मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप दिए जा रहे हैं वहीं उन्हें छात्रवृतियां भी प्रदान की जा रही है।
★ हिमाचल प्रदेश में शिक्षा का स्तर अन्य प्रदेशों की तुलना में काफी उंचा है जिसके लिए अध्यापक वर्ग के साथ हमारे विद्यार्थी प्रशंसा और बधाई के पात्र हैं।
★ आज मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर जी की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश में 19847 लैप टॉप बांटे गए जिनमें से सिरमौर जिला में 1503 तथा नाहन क्षेत्र में 100 विद्यार्थियों को लैपटॉप का वितरण किया गया है।
★ लैप टॉप प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को बधाई , हमें आशा है कि सरकार की इस डिजिटल योजना से हमारे विद्यार्थी लाभान्वित होंगे और अपनी शिक्षा के स्तर को बढ़ाएंगे।


































































