प्रेस सम्मेलन के मुख्य अंश

Main Photo Section

Main Content Section

डा. राजीव बिन्दल ने आज शनिवार को नाहन में शिक्षा विभाग के विभिन्न भवनों के निर्माण और मुरम्मत के लिए प्रदेश की जय राम ठाकुर सरकार की ओर से स्वीकृत धनराशियों की जानकारियां प्रेस सम्मेलन के माध्यम से मीडिया से सांझा की। नाहन क्षेत्र में विभिन्न स्कूलों की अपग्रेडेशन की महत्वपूर्ण जानकारियां भी मीडिया को दी।

प्रेस सम्मेलन के मुख्य अंश:

स्कूलों के नये भवनों हेतु धनराशियां स्वीकृत

★ नाहन विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं, प्राथमिक पाठशालाओं, आईटीआई और डिग्री कॉलेज के नये और अतिरिक्त भवनों के लिए करीब 21 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

★ विभिन्न प्राथमिक पाठशलाओं के भवनों की मुरम्मत तथा अन्य शिक्षण संस्थानों की मुरम्मत के लिए 1.08 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

★ शिक्षा विभाग की स्वर्ण जयंती ज्ञानोदय कलस्टर योजना के तहत रा.प्रा.पा. बोहलियों, रा.प्रा.पा. कौलांवाला भूड़ और रा. प्रा. पा. टोकियो के लिए 15-15 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

★ रा. उच्च विद्यालय बर्मा पापड़ी के लिए ज्ञानोदय योजना के तहत 44 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत हुई है।

खेल मैदान के लिए धनराशियां स्वीकृत

★ नाहन क्षेत्र में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री खेल मैदान योजना के तहत व.मा.पा. रामा, बर्मा पापड़ी और माजरा स्कूलों के लिए करीब 40 लाख रुपये की धनराशि जारी की गई है।

स्कूलों की मुरम्मत के लिए धनराशियां

★ क्षेत्र के विभिन्न प्राथमिक, माध्यमिक और व. मा. स्कूलों में खेल मैदानों के विकास के लिए करीब 50 लाख रुपये की धनराशियां स्वीकृत हुई हैं।

विभिन्न स्कूलों का अपग्रेडेशन

★ कौलांवाला भूड़ के रीगड़वाला में नई प्राथमिक पाठशाला स्वीकृती की नोटिफिकेशन हो गई है, कुछ ही दिनों के भीतर यह पाठशाला प्रारम्भ हो जाएगी।

★ राजकीय प्राथमिक पाठशाला कून को स्तरोन्नत कर राजकीय माध्यमिक पाठशाला करने की नोटिफिकेशन हो गई है यह माध्यमिक पाठशाला अगले चंद दिनोें में आरम्भ हो जाएगी।

★ राजकीय माध्यमिक पाठशाला देवका, राजकीय माध्यमिक पाठशाला नलका और राजकीय माध्यमिक पाठशाला कोदेवाला को स्तरोन्नत कर उच्च विद्यालय का दर्जा प्रदान किया गया है। इस संदर्भ में कैबिनेट डिसीजन 9 मई को हुआ है।

★ राजकीय उच्च विद्यालय बोहलियों, राजकीय उच्च विद्यालय जंगलाभूड़ और राजकीय उच्च विद्यालय टोकियों को वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल का दर्जा दिया गया है। इसका कैबिनेट डिसीजन 9 मई को हुआ है।

★ माननीय मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर जी का कोटि-कोटि आभार। क्षेत्रवासियों को बधाई।

Gallery Section

Recent Posts

Scroll to Top