भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल जी की प्रेस वार्ता के मुख्य बिन्दू

Main Photo Section

Main Content Section

* कांग्रेस सरकार के साढ़े तीन साल के कार्यकाल में नाहन शहर में विकास कार्यो पर ताला लगा रहा।
* कांग्रेस सरकार ने नाहन के लिए इन साढ़े तीन सालों में विकास का एक भी काम नहीं किया।
* भाजपा सरकार के समय शुरू हुए कार्यों को जानबूझ कर लटकाया गया ताकि जनता को इनका लाभ न मिल सके।
* भाजपा सरकार में शुरू हुए नाहन मेडिकल कॉलेज हो या फिर तहसील कार्यालय या फिर विभिन्न पार्किंग व अन्य कार्य इन सब पर कांग्रेस ने आते ही ताले जड़े दिए। इसी तरह स्कूलों, पटवार सर्कल, पशु डिसपेंसरी, उप-तहसील आदि सरकारी संस्थान को बंद कर दिया गया।
* कांग्रेस के नेता जिन कामों को गिनवा रहे हैं या जिन कामों का श्रेय लेने का प्रयास कर रहे हैं वह भी केन्द्रीय बजट और केन्द्र सरकार का हिस्सा है, इनका अपना तो कुछ नहीं है।
* जनता जानना चाहती है कि कांग्रेस ने जो 10 गारंटियां दी थी उनका क्या हुआ। महिलाओं और बहनों को 1500 रुपये नहीं मिले, युवाओं को रोजगार नहीं मिला, बिजली की सब्सिडी नहीं मिली, दूध 100 रुपये किलो नहीं लिया, गोबर नहीं खरीदा आखिर झूठ बोलने की भी हद होती है।
* पैंशनरों को पैंशन और मेडिकल बिल नहीं मिल रहे। कर्मचारियों को समय पर तन्खा नहीं मिल रही है। रिटायर कर्मचारियों को रिटायरमेंट के लाभ नहीं मिल रहे हैं। यह क्या मजाक है। अपने चहेतों को कांग्रेस के नेता रिटायरमेंट के नेता पक्की नौकरी पर रख रहे हैं।
नगर परिषद नाहन -हमारा संकल्प
* ’कांग्रेस सरकार जाने वाली है और भाजपा सरकार आने वाली है।
*’केंद्र में भाजपा सरकार, प्रदेश में भाजपा, नाहन में भाजपा होने पर फिर से विकास का एक नया दौर आएगा।
* ’भाजपा सरकार बनने पर नाहन के हर वार्ड में पार्किंग बनाएंगे।
* ’नाहन के हर क्षेत्र में 12 महीने 30 दिन पीने का स्वच्छ पानी देंगे।
* ’नाहन के हर वार्ड में पार्क बनाएंगे।
* शहर के अनेक स्थानों पर बारात घर/ सामुदायिक भवन बनाएंगे।
* ’फाउंड्री में सुंदर पार्क और मल्टी स्टोरी पार्किंग बनायंगे।
* अमरपुर मोहल्ला में फाउंड्री क्वाटर की जगह बारात घर/सामुदायिक भवन एवं मल्टी स्टोरी पार्किंग बनाएंगे।
* ’शहर के एक हिस्से से दूसरे हिस्से के लिए धुंआ रहित वाहन चलाएंगे।
* ’सिवरेज सिस्टम का काम जो रोक कर रखा है उसे करवाएंगे।
* ’चिटटा मुक्त-ड्रग्स मुक्त नाहन शहर बनाऐंगे।
* ’हमने इनडोर स्टेडियम बनवाया और भी खेल के मैदान बनवाएंगे।
* ’कालिस्थान तालाब, रानीताल, रामकुण्डी तालाब, विला राउण्ड जैसे ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण स्थानों का सौंदर्यकरण करेंगे।
* ऐसे अन्य कई कार्य हैं जो नाहन के लिए किये जायेंगे।

Gallery Section

Recent Posts

Scroll to Top