विधायक खेल उत्सव का शुभारम्भ

Main Photo Section

Main Content Section

डा. राजीव बिन्दल ने त्रिलोकपुर में आयोजित ‘‘विधायक खेल उत्सव’’ का शुभारम्भ किया। इस खेल उत्सव में विभिन्न पंचायतों की कबडडी की 10 टीमें, क्रिकेट की 9 टीमों तथा कुश्ती की टीमों सहित करीब 250 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं।

डा. बिन्दल ने कहा कि हमने नाहन विधानसभा क्षेत्र में विधायक खेल उत्सव के आयोजन के लिए चार जोन बनाए थे। त्रिलोकपुर जोन की प्रतियोगिताएं आज हुई जबकि जमटा, सतीवाला और कोलर जोन की प्रतियोगिता पहले ही संपन्न हो चुकी हैं।

उन्होंने कहा कि  आज प्रवास के दौरान पालियो पंचायत के चूड़न में 40.73 लाख रुपये की लागत से बनने वाली चूड़न उठाऊ सिंचाई योजना और 42.62 लाख रुपये की लागत से कुंडला उठाऊ सिंचाई योजना का शिलान्यास भी किया।

Gallery Section

Recent Posts

Scroll to Top