‘‘शानदार और ऐतिहासिक बजट की प्रस्तुति के लिए नरेन्द्र मोदी सरकार को बधाई’’

केन्द्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा आज लोकसभा में प्रस्तुत…! ‘‘वार्षिक बजट– 2020-2021’’ की, मैं दिल की गहराइयों से सराहना करता हूँ..! 

Main Photo Section

Main Content Section

केन्द्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा आज लोकसभा में प्रस्तुत…! ‘‘वार्षिक बजट– 2020-2021’’ की, मैं दिल की गहराइयों से सराहना करता हूँ..! 

यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की एनडीए सरकार का दूसरे कार्यकाल का यह प्रथम बजट संपूर्ण रूप से जनहितैषी और ऐतिहासिक बजट है…! बजट में जहां आम आदमी के हितों का पूरी तरह ख्याल रखा गया है…! वहीं इसमें श्रमिकों, नौकरी पेशा लोगों, कृषकों, व्यापारी और मध्यम वर्ग के हितों को संरक्षित किया गया है…! यह देश की अर्थ व्यवस्था को मजबूत करने वाला रोजगारोन्मुखी बजट है…!

 मेरा मानना है कि यह बजट बुनियादि ढांचागत विकास के साथसाथ कृषक वर्ग के सामाजिकआर्थिक उत्थान और युवाओं के लिए रोजगार के नये अवसर प्रदान करने वाला दस्तावेज सिद्ध होगा…! आयकर में ऐतिहासिक छूट प्रदान करने का निर्णय अत्यंत प्रशंसनीय है…! मैं, जन हितैषी और जन कल्याणकारी, इस शानदार बजट के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र भाई मोदी और उनकी पूरी टीम को साधुवाद देते हुए समस्त हिमाचलवासियों की ओर से उन्हें हार्दिक बधाई देता हूं..!

जय हिंद….! जय हिमाचल…!

डा. राजीव बिंदल, अध्यक्ष भाजपा. हि.प्र.

Gallery Section

Recent Posts

Scroll to Top