शाबाश भारत की बेटियां

Main Photo Section

Main Content Section


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने भारतीय महिला कबड्डी टीम को दूसरी बार कबड्डी वर्ल्ड कप का खिताब जीतने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दी हैँ।
उन्होंने कहा कि सिरमौर की बेटी, भारतीय टीम की कैप्टन रितु नेगी औऱ वाईस कैप्टन पुष्पा राणा की टीम ने बांग्लादेश की राजधानी ढाका की धरती पर तिरंगा लहराते हुए चीन ताइपे को रोमांचक मुकाबले में हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की।
यह जीत देवभूमि हिमाचल के लिए इस लिए भी विशेष रही, क्योंकि विजेता भारतीय टीम में हिमाचल प्रदेश की पांच बेटियां शामिल रहीं।
कबड्डी टीम की बेटियों ने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन खेल खेलकर न केवल भारत का सम्मान बढ़ाया बल्कि हिमाचल औऱ सिरमौर का नाम भी रोशन किया है।
हम भारतीय महिला कबड्डी की विश्व विजेता खिलाडियों को हिमाचल की औऱ से एक बार पुनः इस शानदार जीत की बधाई देते हुए, उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैँ।

Gallery Section

Recent Posts

Scroll to Top