सेवा संकल्प अभियान के तहत सोलन में जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित

डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से जनसेवा के कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने का प्रयास किया जा रहा है। भाजपा कार्यकर्ता सेवा, समर्पण और संगठन के प्रति अपनी जिम्मेदारी को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ा रहे हैं।

Main Photo Section

Main Content Section

  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने सोमवार को सोलन में सोलन जिला भाजपा द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित जिला स्तरीय कार्यशाला में बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया।
  कार्यशाला में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों, संगठनात्मक विषयों तथा आगामी गतिविधियों को लेकर विस्तृत चर्चा एवं मंथन हुआ।
  डॉ. बिंदल ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में देशभर में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के माध्यम से जनसेवा के विभिन्न कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है। रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं से संवाद तथा हर बूथ पर सेवा के 100-100 दिये जलाने जैसे कार्यक्रम सेवा, समर्पण और समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी का संदेश देते हैं।
  उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से जनसेवा के कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने का प्रयास किया जा रहा है। भाजपा कार्यकर्ता सेवा, समर्पण और संगठन के प्रति अपनी जिम्मेदारी को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ा रहे हैं। कार्यशाला में अपना बूथ सबसे मजबूत अभियान सहित संगठन के विभिन्न कार्यों और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा एवं मंथन हुआ। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं का उत्साह और समर्पण सराहनीय है।
  कार्यशाला में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. राजीव सेजल, सामान्य प्रभारी जिला सोलन श्री राजपाल सिंह, जिला सहप्रभारी श्री संदीपनी भारद्वाज, संगठन मंत्री संसदीय क्षेत्र शिमला पूर्ण कालिक विस्तारक श्री अक्षय भरमौरी, प्रदेश महिला अध्यक्ष श्रीमती डेजी ठाकुर, सभी जिला मण्डलों के अध्यक्ष, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा श्री तरसेम भारती, महापौर सोलन श्रीमती सुषमा शर्मा, जिला परिषद अध्यक्षा सुश्री शीला, पूर्व विधायक श्री के.एल. ठाकुर, श्री लखविंदर सिंह राणा, श्री परमजीत सिंह पम्मी, श्री गोबिंदराम शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ श्री रविंदर ठाकुर के अलावा संगठन के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
  डॉ. बिंदल ने कहा -” इस शानदार आयोजन के लिए मैं सोलन जिला भाजपा एवं सोलन मण्डल की भाजपा टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं।”

Gallery Section

Recent Posts

Scroll to Top