स्वतंत्रता दिवस त्याग, संघर्ष और बलिदान का स्मरण करने का पर्व : डॉ. राजीव बिंदल
विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए मिलकर कार्य करें
Main Photo Section
Main Content Section
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि आजादी का महान पर्व देश के लाखों-लाखों लोगों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का परिणाम है। देश की स्वतंत्रता के लिए हजारों वीरों ने अपना जीवन होम कर दिया। लगभग एक हजार वर्षों के लंबे संघर्ष और अनगिनत बलिदानों के बाद देश को स्वतंत्रता प्राप्त हुई है।
डॉ. राजीव बिंदल आज नाहन विधानसभा क्षेत्र के कौलावाला भूड़ में पंचायत द्वारा आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर बोल रहे थे। इससे पूर्व उन्होंने ध्वजारोहण किया और राष्ट्रध्वज को नमन किया।
स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को किया नमन
डॉ. बिंदल ने कहा कि आज का दिन हर्ष और उल्लास का दिन है, वहीं यह उन सभी स्वतंत्रता सेनानियों और वीर बलिदानियों को स्मरण करने का भी अवसर है, जिन्होंने राष्ट्र की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया। उनके त्याग और बलिदान के कारण ही आज हम स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं।
40 पूर्व सैनिकों एवं सैनिकों के परिजनों को किया सम्मानित
स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान क्षेत्र के 40 पूर्व सैनिकों एवं सैनिकों के परिजनों को सम्मानित किया गया। डॉ. बिंदल ने देश की रक्षा एवं राष्ट्र सेवा में इन पूर्व सैनिकों द्वारा दिए गए योगदान को नमन करते हुए उनके त्याग, समर्पण एवं सेवाभाव का स्मरण किया।
विकसित भारत के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की भूमिका महत्वपूर्ण
डॉ. बिंदल ने कहा कि आज जब पूरा देश स्वतंत्रता दिवस मना रहा है, ऐसे में हमारा दायित्व और भी बढ़ जाता है कि हम प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में अपना योगदान दें। देश के प्रत्येक नागरिक के सुख, समृद्धि और कल्याण के लिए मिलकर कार्य करना हम सभी की जिम्मेदारी है।
उन्होंने कहा कि राष्ट्र की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए प्रत्येक नागरिक को अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करना चाहिए।
पंचायती राज प्रतिनिधि उपस्थित रहे
समारोह में बी.डी.सी. अध्यक्ष श्री रमेश चौधरी, उपाध्यक्ष श्रीमती माया देवी, जिला परिषद सदस्य श्रीमती प्रोमिला शर्मा, पंचायत प्रधान श्रीमती कोमल राय, उपप्रधान श्री नाज़िम खान, पूर्व प्रधान श्रीमती रीतू, श्री महेन्द्र ठाकुर, श्री प्रेम, श्रीमती सुनीता, पूर्व उपप्रधान श्री आदिल, पूर्व बी.डी.सी. सदस्य श्रीमती परमिता सहित अन्य पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारी रहे मौजूद
कार्यक्रम में माता त्रिलोकपुर भाजपा मण्डल अध्यक्ष श्री सुशील शर्मा, जिला उपाध्यक्ष श्री प्रताप ठाकुर, जिला प्रवक्ता श्री प्रीत मोहन शर्मा, युवा मोर्चा के श्री राजीव चौधरी एवं श्री यशपाल सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
Gallery Section






























































