हरीपुरखोल-अगड़ीवाला आपदा प्रभावितों से मिलकर मन व्यथित है ...

डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि हम प्रदेश सरकार से पुरजोर मांग करते हैं, जल्द से जल्द आपदा प्रभावितों की मदद की जाये उन्हें राहत राशि दी जाये ताकि सभी पीड़ित परिवारों का जीवन पुनः पटरी पर लौट सके।

Main Photo Section

WhatsApp Image 2026-03-24 at 7.42.59 PM

Main Content Section

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि आज एक बार फिर से नाहन क्षेत्र के हरीपुरखोल और अगड़ीवाला आपदा प्रभावित परिवारों से मिलकर मन व्यथित है। हम प्रयास कर रहे हैं कि इन पीड़ित गरीब परिवारों की अधिक से अधिक मदद और सहायता की जाये।

तिनका-तिनका जोड़कर कोई गरीब व्यक्ति अपना आशियाना बनाता है। धूप- बरसात, गर्मी-सर्दी की परवाह किये बिना, दिन-रात मेहनत कर किसान इस उम्मीद में फसल बोता है कि इससे उसके परिवार का साल भर का गुजर बसर हो जायेगा। फिर अचानक आपदा आती है और सब कुछ तबाह हो जाता है।

सरकार और प्रशासन से उम्मीद बनती है कि इस त्रासदी में कुछ तो मदद मिले, राहत मिले पर हालात यह हैं कि कांग्रेस सरकार में आपदा पीड़ितों की राहत पाने की आशाएं दम तोड़ रही हैं।

जिस प्रकार भारी बारिश के कारण आई आपदा में यहाँ गरीब लोगों के घर ध्वस्त हो गए, गौशालाएं बह गई, फसल बर्बाद हो गई, क़ृषि भूमि धंस गई और बाढ़ में बह गई, यह सच में यह बड़ा ही भयावह और डरावना है।

डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि हम प्रदेश सरकार से पुरजोर मांग करते हैं, जल्द से जल्द आपदा प्रभावितों की मदद की जाये उन्हें राहत राशि दी जाये ताकि सभी पीड़ित परिवारों का जीवन पुनः पटरी पर लौट सके।

Gallery Section

Recent Posts

Scroll to Top